एमआईटी ने बिना ईंधन के उड़ने वाला दुनिया का पहला विमान बनाया
अमेरिका के मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( एमआईटी) के इंजीनियरों ने पहली बार ऐसा विमान बनाया है जो बिना ईंधन और बैटरी के इस्तेमाल के उडे़गा । इसे उड़ाने के लिए प्रोपेलर, टर्बाइन ब्लेड या पंखों की बजाय आयन (आवेशित कणों) प्रवाह का इस्तेमाल हुआ है। सिर्फ सवा दो किलो वजन का यह विमान सबसे हल्का बताया जा रहा है। इसे बनाने वाली टीम का कहना है कि, ' इस तरह की इनोवेटिव आइडिया से आयनों से हवा को धकेलने वाले सिस्टम (आयन विंड प्रपल्शन)' का इस्तेमाल कर बिना शोर वाले ड्रोन उड़ाने में भी मदद मिलेगी। यह रिसर्च नेचर हॉबी क्राफ्ट जर्नल में प्रकाशित की गई। तकनीकी रूप से है काफी साधारण एमआईटी के एसोसिएट प्रो. स्टीवन बैरेट के मुताबिक, यह ऐसा पहला विमान है जिसके प्रपल्शन सिस्टम में किसी भी तरह के घूमने वाले पुर्जे इस्तेमाल नहीं किए गए है। यह सफलता हवाई विमानों के लिए नई संभावनाआें को जन्म देगी। यह तकनीकी रूप से काफी साधारण है और इसमें ईधन का इस्तेमाल न होने के कारण प्रदूषण भी नहीं फैलता। इसके विंड प्रपल्शन सिस्टम का इस्तेमाल करके हायब्रिड पैसेंजर प्लेन और बड़े विमानों को तैयार किया ज...