सीबीआइ में नंबर एक और दो का झगड़ा सुलझाने के लिए सक्रिय हुआ पीएमओ
नई दिल्ली, एएनआइ । सीबीआइ में छिड़ा अंतरकलह सुलझाने के लिए पीएमओ सक्रिय हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सीबीआइ में नंबर एक (सीबीआइ प्रमुख) और नंबर दो (विशेष निदेशक) का झगड़ा सुलझाने के लिए दोनों अधिकारियों को तलब किया है। वहीं सीबीआइ ने मांस कारोबारी मोईन खान को क्लीन चिट देने के मामले में एसआइटी सीबीआइ के डिप्टी एसपी देवेद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने डिप्टी एसपी देवेंद्र कुमार के दफ्तर पर छापा मारा। वहां से दस्तावेज जब्त किए गए । सीबीआइ के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया था कि विशेष निदेशक राकेश अस्थाना , एजेंसी के अधिकारी देवेंद्र कुमार, रिश्वत देने में भूमिका निभाने वाले मनोज प्रसाद और उसके भाई सोमेश के खिलाफ 15 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया है। मामले में खुफिया संगठन रॉ के विशेष निदेशक सामंत कुमार गोयल का नाम भी दर्ज किया गया है, लेकिन उन्हें अभियुक्त नहीं बनाया गया है । शनिवार को इस सिलसिले में देवेंद्र के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी भी की गई। ये मुकदमे सतीश साना की शिकायत के आधार पर दर्ज किए गए हैं। साना मांस कारोबारी मोईन कुरैशी से संबंधित मामले में...